Translate

adcode2

Monday, November 17, 2014





साथियों आज ऐतिहासिक गौचर मेले के चौथे दिन मेले का मुख्य आकर्षण पांडव लीला के चक्रव्यूह का मंचन रहा दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में चक्रव्यूह का अति सुंदर मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। अर्जुन की अनुपस्थिति में कौरवों के द्वारा पांडवों को ललकारना एवं चक्रव्यूह तोड़ने की चुनौती पेश करने अथवा हर मान लेने की चुनौती देने पर पांडव अर्जुन के बगैर सोच में पड़  गए अंततः अभिमन्यु द्वारा चक्रव्यूह तोड़ने हेतु जाना एवं आखरी सातवें द्वार पर कौरवों द्वारा छलपूर्वक अभिमन्यु की हत्या करने का सशक्त अभिनय एवं गढ़वाली जागर में सम्पूर्ण विवरण ने जहाँ युद्ध का माहोल में जोश का संचार किया वहीँ अभिमन्यु की कपटपूर्ण हत्या कई दर्शकों की पलकें नम कर गयी। आपके लिए कुछ दृश्य एवं वीडियो पोस्ट कर रहा हूँ कृपया कलाकारों की हौसला अफजाई हेतु कमेंट अवश्य लिखें।

No comments:

Post a Comment